कुछ बाते – जिंदगी की किताब (पन्ना # 280)

ऐसी बाते जो ना उगली जाती है ना निगली जाती है ….

जहॉ भूख का अहसास नही होता 

वहॉ रोटियॉ को कूड़ेदान मे डाला जाता है 

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ गरीब फटेहाल कपड़ों मे घूमते है 

वहॉ पुतले को कीमती कपड़ों से सजाया जाता है 

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ जूते कॉच की अलमारी मे सजाकर बेचे जाते है

वहॉ किताबें फुटपाथ पर रखकर बेची जाती है 

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ मुफ़्त की हवा से ग़ुब्बारे को उड़ाया जाता है 

वहॉ पैसो की हवा से जिंदगी को जिलाया जाता है 

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ डिग्री ज्ञान को अहमियत दी जाती है 

वहॉ अनुभवी ज्ञान को नकारा जाता है ।

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ करोडो को एक छत भी नसीब नही होती है ,

वहॉ एक को करोड़ों की छत नसीब होती है ।

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ पत्थर की नारी को पूजा जाता है 

वहॉ ज़िन्दा नारी को नोचा जाता है 

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ ईश्वर से मॉग मॉग कर दाता बना दिया जाता है 

वहॉ ईश्वर को रूपये गहनों का चढ़ावा कर भिखारी बना दिया जाता है 

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ श्राद्धो मे मृतात्माओ की तृप्ति के लिये खिलाया पहनाया जाता है 

वहॉ जिन्दा आत्माओं को वस्त्रो व भूख से तड़पाया जाता है 

क्या ऐसा देश है मेरा ?

जहॉ लाखो बच्चे दूध को तरसा करते है 

वहॉ पत्थरो पर दूध बरसा करते है 

क्या ऐसा देश है मेरा ?

यह वही देश है जहॉ पुराना गानों मे इस देश की महिमा को गाकर बताया है 

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा

वो भारत देश है मेरा….

काश इस गाने के हर बोल सही साबित हो जाये 

आपकी आभारी विमला मेहता

लिखने मे गलती हो तो क्षमायाचना 🙏🙏

जय सच्चिदानंद 🙏🙏

10 Comments Add yours

  1. बहुत सुंदर

    Liked by 1 person

  2. बहुत ही अच्छा और खूबसूरती से प्रगट किया है भाव को।

    Liked by 1 person

  3. ऐसा देश ह अपना सही खा आपने।

    Liked by 1 person

  4. Madhusudan says:

    punah pratyek pankti lajwab likha apne…..achchha swal ……….jo jawab bhi dikha raha hai.
    जहॉ भूख का अहसास नही होता

    वहॉ रोटियॉ को कूड़ेदान मे डाला जाता है

    क्या ऐसा देश है मेरा ?

    Liked by 1 person

  5. sanoberkhan says:

    Bahot Acche se likha hai Aapne. Har lafj ke andar ek Matlab Bas gaya hai. Beautiful and….. beautiful!

    Liked by 1 person

Leave a reply to रंगबिरंगे विचार(विमला की कलम) Cancel reply